औरैया, मई 12 -- दिबियापुर, संवाददाता। प्रयागराज मंडल में चलाए जा रहे विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान फफूंद रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत रेलवे टीम ने सैकड़ों यात्रियों को पकड़ा और उनसे जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। रेलवे अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट, अनबुक्ड सामान और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फफूंद स्टेशन पर 140 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया, जबकि 140 मामलों में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यात्रियों से करीब 4 लाख 55 हजार...