बिना टिकट रेलयात्रा पर अब 500 रुपए जुर्माना
बेगुसराय, जून 30 -- बरौनी। रेल विभाग ने जुलाई माह से रेलवे से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नए नियमों के मुताबिक अब बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने की राशि को 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। यदि कोई यात्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका टिकट तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उस यात्री से टिकट का पूरा किराया और कम से कम 500 रुपए का अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, ट्रेन के जरिए खतरनाक वस्तु ले जाने पर 10,000 रुपए तक जुर्माना देना होगा। वहीं, अगर कुछ गंभीर मामला रहा तब की स्थिति में जेल भेजने की भी संभावना रहेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.