बिना टिकट यात्रा करने वाले 6,833 यात्रियों से 59.54 लाख जुर्माने की वसूली
समस्तीपुर, मई 20 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों एवं स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत समस्तीपुर, दरभंगा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर कुल 6,833 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे लगभग 59.54 लाख रुपये का जुर्माना एवं अतिरिक्त किराया वसूला गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाये गये इस विशेष जांच अभियान में कुल 281 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग एवं अन्य संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि रेलवे द्वारा अर्जित राजस्व का उपयोग यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, ट्रेनों के परिचालन तथा आधारभूत संरचना के विकास में किया जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.