मुंगेर, जून 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब नियम और सख्त हो गए हैं। रेल मंत्रालय के निर्देश पर बिना टिकट यात्रा करने अथवा बिना प्लेटफॉर्म टिकट स्टेशन परिसर में प्रवेश करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। नया आदेश शनिवार से लागू कर दिया गया है। इसके बाद मालदा मंडल समेत पूर्व रेलवे के सभी स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना, ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; नए प्रावधान लागूनए आदेश की जानकारी जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर एवं सहयोग केंद्र से शनिवार पूर्वाह्न से ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से यात्रियों को नए नियमों की जानकारी दी गयी। इधर, मालदा मंडल के मंड...