बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर अब 500 रुपये जुर्माना
पीलीभीत, जून 28 -- अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा की तो इससे मुश्किलें होना तय है। बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वालाा जुर्माना अब दोगुना हो गया है। इससे अब टिकट लेकर ही ट्रेन में यात्रा करना मुनासिब रहेगा। अगर बिना टिकट यात्रा की तो 250 की जगह पांच सौ रुपये भरने होंगे। जन विश्वास प्रावधान संशोधन अधिनियम 2026 के अंतर्गत नए रेलवे नियम एंव दंड के बारे में रेलवे की तरफ से सार्वजनिक जानकारियां जारी की गई है। इसके अंतर्गत बीस जून से कई बदलाव किए गए है। इसी क्रम में रेलवे में बिना टिकट के यात्रा करने पर अब 250 रुपये के बजाए अब 500 रुपये जुर्माने के तौर पर यात्री को देना होगा। यह भी पढ़ें- बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर अब 500 रुपये जुर्माना इसके निर्देश सीटीआई और सीटीटीआई को जारी कर दिए गए है। अन्य मदो के जुर्माना में भी बढ़ोत्तरी की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.