पटना, फरवरी 20 -- दानापुर मंडल में रेल राजस्व की सुरक्षा के लिए नियमित तौर पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पटना जंक्शन पर दानापुर के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 811 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा गया। उनसे जुर्माने के रूप में लगभग 2,78,020 रुपये की वसूली की गई। शुक्रवार को गुलजारबाग रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 551 लोगों को बिना टिकट के पकड़ा गया। उनसे जुर्माने के तौर पर 1,71,655 रुपये की वसूली की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.