भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वस्तु एवं सेवा कर की चोरी कर भागलपुर लाए जा रहे सामान पर एक बार फिर शिकंजा कसा गया है। जीएसटी विभाग की टीम ने ट्रेन से भागलपुर पहुंचा बिना जीएसटी बिल के सामान को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह सामान कोलकाता सहित कई अन्य जगहों से भागलपुर पहुंचा था। जिन्हें रेलवे पार्सल रूम में रखा गया था। यहीं से संबंधित व्यापारी अपने सामान को लेने पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही जीएसटी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल रूम में धावा बोला। जहां से कुल 73 नग सामान को जब्त किया गया। जीएसटी भागलपुर सर्किल के सहायक आयुक्त मयंक प्रकाश ने बताया एक सप्ताह पूर्व हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग लगातार जब्त सामान से जुड़े व्यापारियों को ढूंढ़ने में लगा हुआ था। जब्त सामान में रेडीमेड कपड़े सहित लोकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.