नई दिल्ली, जून 9 -- बेली फैट की समस्या आजकल आम हो चुकी है। पहले महिलाओं में पेट की चर्बी की समस्या बच्चा होने के बाद होती थी लेकिन अब ये पहले से ही बन चुकी है। पेट की बढ़ी हुई चर्बी के साथ कई बार शर्मिंदगी महसूस होती है। टाइट कपड़े पहनने से पहले बॉडी फिक्सर पहनना पड़ता है, जिससे निकला हुआ पेट बाहर न दिखे। अगर आप भी इन चीजों से तंग आ चुकी हैं, तो अब कुछ एक्सरसाइज करने का मन बना लीजिए। आपको एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है, बस घर पर एक से डेढ़ घंटा निकालना पड़ेगा। आपको हम 5 एक्सरसाइज बताएंगे तो बेली फैट कम करने में मदद करेंगी और हर एक्सरसाइज को करीब 14 बार करना है। तो चलिए बताते हैं पेट की चर्बी किन एक्सरसाइज से कम हो सकती है।पेट में चर्बी क्यों जमा होती है? आजकल हर कोई निकले हुए पेट से परेशान है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आ...