बिना जांच लिखी जा रही दवा, आला व थर्मामीटर का इस्तेमाल नहीं
खगडि़या, जून 9 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल की लापरवाही से मरीजों की जान पर बन आई है। यहां ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टर मरीजों की जांच किए बिना ही पर्ची पर दवा लिख देते हैं। गंभीर मरीज को रेफर कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। अस्पताल आने वाले मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर न तो स्टेथोस्कोप से छाती की जांच करते हैं और न थर्मामीटर से बुखार मापते हैं। बीपी, वजन व शुगर की जांच तो दूर की बात है। डॉक्टर सिर्फ दो मिनट में मरीज से तकलीफ पूछकर दवा लिख देते हैं। गोगरी बाजार के स्थानीय निवासी मनोज पटेल ने बताया कि सोमवार को पड़ोस की एक महिला को इलाज कराने अनुमंडल अस्पताल ले गए तो इमरजंसी में लगे मॉनिटर से वीपी जांच किया तो रिपोर्ट गलत बताया जबकि मैनुअल से जांच करने पर रिपोर्ट में काफी अंतर था। वही मुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.