प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिना जांच किए बिजली विभाग के अवर अभियंता अभय यादव और एसडीओ रोहित सरोज के निलंबन का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मिंटो पार्क स्थित संगठन भवन में जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक हुई, जिसमें विभाग की कई गंभीर कमियों को उजागर किया गया। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की कमी से हो रहा बिजली संकटबैठक में अभियंताओं के आरोप बैठक में अभियंताओं ने आरोप लगाया कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराए बिना ही कार्रवाई कर दी गई, जबकि वास्तविक समस्या उच्च स्तर पर प्रबंधन की लापरवाही और संसाधनों की कमी है। छिबैया फीडर में 6500 से अधिक कनेक्शन हैं, लेकिन पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है। जूनियर इंजीनियर संगठन के जनपद अध्यक्ष शिवब्रत यादव ने बताया कि फीडर पर 139 एम्पीयर क्षमता वाले कंडक्टर पर 300 एम्पीयर से अधिक लोड चल रहा है, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.