फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाना पुलिस का एक दिलचस्प कारनामा सामने आया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने एक ऐसे ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिनकी मौत 2016 में हो चुकी है। जब आरोपों के कठघरे में पुलिस आयी तो इससे खलबली मच गई। अब प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा कह रहे हैं कि तहरीर केआधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सही गलत का निर्णय विवेचना का विषय है। गांधी गांव में 13 मार्च की शाम को मारपीट हो गयी थी। इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जबकि नामजद लोगों में एक ग्रामीण की मौत 2016 में ही हो चुकी है। पुलिस ने बिना जांच किए मृतक के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है उसको लेकर पुलिस भी सवालों के घेरे में है।

हिंद...