अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम अलीगढ़ क्षेत्र में व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत समस्त डिपो पर बसों की फिटनेस व यात्री सुविधाओं के मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, फोरमैन व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक बस का निरीक्षण करें। बसों में अधिकारियों के मोबाइल नंबर, टोल फ्री नंबर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र सहित सभी आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से हों। बसों के संचालन से पूर्व 13 बिंदुओं और संचालन के बाद 31 बिंदुओं पर निरीक्षण की व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.