चंदौली, अप्रैल 26 -- इलिया। इस भीषण गर्मी में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें और शरीर को सीधे धूप से बचाएं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करते रहें। बढ़ती तापमान को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से परहेज करें। हल्के व ढीले कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय छाता या गमछे का प्रयोग करें। विशेषज्ञों का मानना है कि सावधानी ही इस भीषण गर्मी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: लू लगने से बीमार नहीं होना तो ये 8 आदतें अपनाएं, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे

हिंदी...