कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। पहली अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों का कक्षा छह तथा कक्षा आठ उत्तीर्ण बच्चों का कक्षा नौ में नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि प्रवेश के समय जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड न होने की स्थिति में किसी भी बच्चे को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही रैलियां आदि आयोजित करने के भी आदेश किए गए। बैठक में सीएमओ हरिदत्त नेमी, डीआईओएस संतोष कुमार राय, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...