आरा, जनवरी 21 -- आरा, हिप्र.। बिना छुट्टी लिए डीईओ कार्यालय पहुंचने पर डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने ईआ प्राथमिक विद्यालय महकमपुर बारा के विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनका एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया है। शिक्षक संजय कुमार सिंह बुधवार को डीईओ कार्यालय कक्ष में उपस्थित हुए। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि बिना सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृति के ही स्कूल अवधि में कार्यालय में उपस्थित हुए हैं। डीईओ के अनुसार यह शिक्षक के आचरण के प्रतिकूल व मनमर्जीपन है। ऐसा मालूम होता है कि स्कूल में पठन-पाठन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। पूछा है कि क्यों नहीं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में नियमानुकूल कार्रवाई शुरू कर दी जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...