वाराणसी, फरवरी 5 -- रामनगर। सीतापुरी कॉलोनी में गुरुवार को बिना चौका उखाड़े इंटरलॉकिंग बिछाए जाने का विरोध करते हुए लोगों ने धरना दिया। सीतापुरी कॉलोनी में इंटरलॉकिंग बिछाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। गुरुवार सुबह ठेकेदार के मजदूर पहुंचे। बिना चौका उखाड़े ही इंटरलॉकिंग लगाने लगे। सपा नेता विनोद यादव ने इसका विरोध किया। काम बंद न करने पर स्थानीय लोगों के साथ धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जितेंद्र यादव, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.