बिना चुनाव समिति गठन का आरोप लगा शिकायत की
गाज़ियाबाद, जून 23 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित एचआरसी प्रोफेशनल हब सोसाइटी निवासी संदीप तेवतिया ने डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर एओए (अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन) की चार सदस्यीय समिति के गठन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्तमान एओए का कार्यकाल 22 मई 2026 को समाप्त होने के बाद नई समिति का गठन चुनाव कराए बिना कर दिया है। उन्होंने समिति गठन प्रक्रिया को अनैतिक बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि सोसाइटी में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं और निवासियों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी जा रही। संदीप ने साल 2023 से 2026 तक के वित्तीय खातों का ऑडिट कराने, जांच पूरी होने तक एओए की कार्यवाही पर रोक लगाने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.