रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिना सदस्यता सत्यापन कराए दो यूनियनों को मान्यता प्रदान करने के एचईसी प्रबंधन के निर्णय का विरोध किया जा रहा है। यूनियनों ने प्रबंधन से सदस्यता सत्यापन का चुनाव कराने के बाद ही मान्यता देने की मांग की है। एचईसी प्रबंधन ने हटिया मजदूर यूनियन और हटिया मजदूर लोक मंच को मान्यता देते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। शेष यूनियनों का कहना है कि एचईसी में वर्ष 2015 में सदस्यता सत्यापन के लिए चुनाव हुआ था। 10 साल बाद दो यूनियन को मान्यता प्रदान करना गलत है। प्रबंधन के इस निर्णय से औद्योगिक अशांति पैदा होगी और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। यूनियनों ने प्रबंधन से निर्णय पर दोबारा विचार करने और चुनाव के बाद ही मान्यता देने की मांग की है। विरोध करने वालों में एचईसी श्रमिक संघ, एचईसी मजदूर संघ (बीएमएस), हट...