बदायूं, अप्रैल 30 -- स्थानीय पीएचसी पर एक माह से चिकित्सक नहीं है। बिना चिकित्सक के मरीज देखे जा रहे हैं। पिछले 8 महीने में यहां से दो डॉक्टरों का तबादला हो चुका है। नगर पंचायत कुंवरगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को दिए जाने वाले उपचार की व्यवस्था दयनीय है। यहां पर एक माह से कोई चिकित्सक नहीं है। मार्च तक चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। उनके उझानी तबादले के बाद से किसी अन्य चिकित्सक की यहां पर तैनाती नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में केंद्र पर केवल फार्मासिस्ट ही बचे हैं जो मरीजों को देखकर उनको दवा देने का काम कर रहे हैं। हर रोज करीब 40 से 50 मरीज सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल जनित बीमारियों से पीड़ित होकर उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को फार्मासिस्ट दवा दे देते हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को यहां से तत्काल रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.