बिना चिकित्सक अमृत हॉस्पिटल का हो रहा था संचालन
बस्ती, मई 17 -- मुंडेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। महिला की मौत के बाद चर्चा में आए मुंडेरवा कस्बे के अमृत हॉस्पिटल का संचालन बिना चिकित्सक के हो रहा था। गुरुवार रात कस्बे की एक महिला को लेकर जब परिजन पहुंचे थे, उस समय भी वहां कोई चिकित्सक नहीं था। अप्रशिक्षित स्टॉफ ने इलाज शुरू कर दिया। गलत तरीके से किए गए इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। मौत के बाद हुए बवाल से जागे स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है और उसकी कुंडली खंगाली जा रही है। मुंडेरवा पुलिस ने मामले में संचालक, डॉक्टर व स्टॉफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अमृत हॉस्पिटल में डॉ. प्रतिभा वर्मा का नाम दर्ज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉस्पिटल में यह महिला डॉक्टर कभी नजर ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.