कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि कोडरमा थाना पुलिस ने रविवार को बिना चालान के गिट्टी लोड कर जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के नवादा निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ट्रक बिना वैध चालान के गिट्टी लेकर जा रहा था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.