पाकुड़, जनवरी 3 -- बिना चालान गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त पाकुड़, प्रतिनिधि। मालपहाड़ी ओपी थाना पुलिस ने शुक्रवार को जांच के क्रम में बिना चालान के ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार मालपहाड़ी ओपी प्रभारी नियमित जांच कर रहे थे। जांच के क्रम में गिट्टी लदे ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 जी 0863 को रोका गया। जांच के क्रम में चालक ने गिट्टी से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन विभाग को प्रतिवेदन भेजा जा गया है। खनन विभाग के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.