बक्सर, मार्च 20 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनसोईं थाना क्षेत्र के भीखम डेरा के पास शुक्रवार को एक बालू लदा ट्रक जब्त किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भीखम डेरा के पास सड़क पर एक बालू लदा ट्रक खड़ा था। खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की तो पता चला कि लोड बालू से संबंधित वैध चालान नहीं है। इसके बाद ट्रक जब्त कर लिया गया। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...