पलामू, अप्रैल 28 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज पुलिस ने अभियान चलाकर सोमवार की रात में बिना चालान के छर्री लदा दो हाइवा को जब्त किया है। एनएच 139 कटैया मोड़ के समीप अस्थाई रूप से बने चेकपोस्ट पर कार्रवाई की गई है। कटैया मोड़ के पास से बाइपास रोड चालू होने के बाद अस्थायी चेकपोस्ट पर रोजाना सख्ती से वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार को भी दो हाइवा को जब्त किया गया था एवं कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया था। नव पदस्थापित पलामू एसपी कपिल चौधरी ने भी हरिहरगंज थाना और अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार को कई दिशा निर्देश दिया है। बिहार में शराबबंदी होने के कारण भी चेकपोस्ट पर सख्ती से वाहनों की जांच चल रही है, ताकि शराब की खेप बिहार राज्य में नहीं पहुंच सके। हरिहरगंज थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.