पाकुड़, मार्च 6 -- जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते बुधवार को पुलिस ने सेजा क्षेत्र से अवैध रूप से चिप्स लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 एफ 4471 पर क्षमता से अधिक चिप्स लदे थे और चालक के पास कोई वैध माइनिंग चालान मौजूद नहीं था। अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाने में ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। ​पुलिस और खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना चालान के खनिजों का परिवहन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...