मेरठ, अप्रैल 14 -- चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को आयोजित मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामे और नाटकीय घटनाक्रम के बीच संपन्न हुई। नगर निगम के इतिहास में संभवतः यह पहली बार हुआ, जब बिना किसी चर्चा या सवाल-जवाब के मात्र चार मिनट में 1831.75 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पास कर दिया गया। बैठक की शुरुआत और अंत में ज्यादा वक्त नहीं लगा। सोमवार सुबह 11 बजे से बैठक प्रारंभ होनी थी लेकिन आश्चयर्जनक तौर से 11.30 बजे तक कोरम ही पूर्ण नहीं हो सका। 11.31 बजे जब 50 प्रतिशत से अधिक पार्षद हुए तो मेयर हरिकांत अहलूवालिया की अनुमति से अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की। यह भी पढ़ें- मेरठ : हंगामे के बीच मात्र चार मिनट में पास हुआ नगर निगम का बजट 11.35 बजे मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी (सीए...