बिना ग्रिल लगी खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने एक लाख नगदी और 4 लाख के जेवर उड़ाए
देवरिया, मई 17 -- मदनपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र के एक गांव में दो मंजिल के मकान के पीछे से बिना ग्रिल लगी खिड़की के रास्ते चोर घर में घुस गये। चोर इत्मिनान से 1 लाख नगदी सहित 4 लाख के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिये। सुबह जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। शोरगुल सुनकर अगल-बगल के लोग भी जुट गये। चोर ने करीब एक लाख नगद सहित सास, दो बहू व एक पुत्री के लाखों का जेवरात चुरा ले गये हैं। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर खेत में टूटे बॉक्स व अन्य सामान बिखरे मिले हैं। ग्राम पंचायत भीखमपुरा के भिटहां मोहल्ला निवासी व राजगीर मिस्त्री हरीलाल के दो मंजिला मकान के पीछे से बिना ग्रिल के खिड़की के रास्ते चोर घर में घुस गये। जबकि परिवार के सदस्य छत पर सोये हुए थे। चोरों ने इत्मिनान से कमरों को खंगाला। परिजनों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.