नई दिल्ली, जून 6 -- मीठा खाना पसंद है और घर वाले अक्सर खाने के बाद मीठे की डिमांड करते हैं। या घर में गेस्ट आते ही रहते हैं। आप इस तरह की मिठाई को बिना गैस जलाए बनाकर रखें। झटपट बनकर तैयार हो जाती है और इसका टेस्ट भी लाजवाब लगता है। तो बस नोट कर लें मिनटों में बन जाने वाली पनीर कलाकंद की रेसिपी। जिसे बनाने के लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं होगी।बिना गैस जलाए पनीर कलाकंद बनाने की सामग्री एक कप खांड या गुड़ का पाउडर एक कप फ्रेश मलाई बारीक कटे बादाम और पिस्ता एक कप फ्रेश डेसिकेटेड कोकोनट एक कप पनीर ग्रेट किया हुआ एक चम्मच इलायची पाउडर एक छोटा कप मिल्क पाउडरबिना गैस जलाए पनीर कलाकंद की रेसिपीइस मिठाई को बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत नही है। पहले से घर में रखी चीजों को मिलाकर आप मिठाई बनाकर तैयार कर सकती हैं।तो सबसे पहले किसी बाउल में ए...