लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पू.मा.) शिक्षक संघ ने बिना गाइड लाइन के किए गए नियम विरुद्ध एवं मनमाने तरीके के समायोजन के बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश का कोई भी प्रभावित शिक्षक समायोजित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण न करे। इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। अभी विभाग का शिक्षक नेतृत्वविहीन नहीं हुआ हैं। विभागीय अधिकारियों की मनमर्जी से विभाग नहीं चलेगा और न ही बेसिक शिक्षक अनाथ है। विभाग बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली तथा प्रतिस्थापित नियमों से चलेगा। विभाग पर किसी का एकाधिकार नहीं है। बार-बार आश्वाशन देने के बाद भी विभागीय अधिकारी बेसिक शिक्षकों को चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान नहीं दे सके। शिक्षक प्रताड़ित एवं परेशान हैं।...