नई दिल्ली, अगस्त 15 -- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। इस बार देशवासियों के नाम संदेश में सबसे ज्यादा फोकस में देश का युवा रहा। पीएम मोदी ने एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार को लेकर कुछ ऐसे बड़े ऐलान किए हैं, जिनका सीधा और गहरा असर आम हिंदुस्तानी घरों पर पड़ने वाला है। उन्होंने देश के उन तमाम युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की है, जो सरकारी नौकरी या किसी बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही, बदलते वक्त की नब्ज को बिल्कुल सटीक तरीके से पकड़ते हुए उन्होंने आने वाले एक साल के अंदर 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग देने का भी एक बड़ा वादा किया है।मिडिल क्लास पर नहीं पड़ेग कोचिंग का बोझ हम सब बहुत अच्छी तरह...