नई दिल्ली, मई 27 -- गानों की शूटिंग के वक्त सेट पर अमूमन एक डांस कोरियोग्राफर होता ही है, लेकिन हम आज बात कर रहे हैं एक ऐसे गाने की, जिसमें आपको जो कुछ भी स्क्रीन पर नजर आया, सब कुछ एक्ट्रेस की खुद की सोच थी। हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म 'शूल' के गाने 'दिल वालों के दिल का करार लूटने' की। इस गाने में शिल्पा शेट्टी ने एक आइटम नंबर किया था। कम लोग जानते हैं कि इस आइटम नंबर को किसी डांस मास्टर ने कोरियोग्राफ नहीं किया था। शिल्पा ने खुद ही अपने मूव्स किए थे और आज तक हम उसे ही पर्दे पर देखते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसा हुआ क्यों? चलिए जानते हैं।बिना कोरियोग्राफी शूट हुआ था गाना दरअसल इस गाने के कोरियोग्राफर अहमद खान थे, होना यह था कि अहमद को डांस के दौरान स्टेप बताने थे। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया ...