मुंगेर, जून 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित सुन्दर सिंह कॉलेज, मेहुस, शेखपुरा के प्रशासनिक संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि, कॉलेज प्रबंधन पिछले लगभग दो वित्तीय वर्षों से बिना पूर्ण कोरम के ही संचालित हो रहा है और वित्तीय एवं विकास संबंधी निर्णय लिए जा रहे हैं। ऐसे में, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। ज्ञात हो कि, किसी भी कॉलेज के संचालन के लिए विधिवत शासी निकाय का गठन आवश्यक होता है, जिसमें सात सदस्य शामिल रहते हैं। इनमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, शिक्षाविद, दाता सदस्य, शिक्षक प्रतिनिधि और प्राचार्य शामिल होते हैं। यदि शासी निकाय का गठन नहीं हो पाता है तो विश्वविद्यालय द्वारा तदर्थ समिति बनाई जाती है, जिसका कार्यकाल छह माह का होता है...