मेरठ, मई 1 -- आईएससी (12 वीं) के परिणाम में सोफिया गर्ल्स स्कूल से 12 वीं की छात्रा गौरिका वैश्य साइंस स्ट्रीम में बिना कोचिंग के टॉपर बनी हैं। गौरिका ने 99% अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद गौरिका स्कूल पहुंची तो उसे पता चला कि वह टॉपर हैं। टॉपर बनते ही गौरिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरिका के साथ उसके माता-पिता भी पहुंचे। गौरिका के पिता आशीष कुमार बिजनेसमैन हैं और मां डॉ.डोली वैश्य सुभारती विवि के मैनेजमेंट कॉलेज में प्रोफेसर हैं। यह भी पढ़ें- जिस बीमारी में सिकुड़ने लगता है इंसानी दिमाग, उसे मात देकर लखनऊ की आरुषि ने ISC बोर्ड 12वीं में लाए 91.5% नंबरगौरिका का लक्ष्य डॉ.डोली के अनुसार गौरिका का लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। वह कॉर्डियोलॉजिस्ट बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती हैं। गौरिका का परिवार सुभारती कैंपस में ही रहता है।...