नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के मन में यह सवाल अक्सर रहता है कि क्या बिना किसी महंगी कोचिंग के आईएएस बना जा सकता है? मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली पल्लवी मिश्रा की सफलता की कहानी इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। पल्लवी एक बेहतरीन क्लासिकल सिंगर और हारमोनियम वादक होने के साथ-साथ वकालत की डिग्री हासिल की है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए, केवल सेल्फ-स्टडी और अनुशासन के दम पर यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 73वीं रैंक (AIR 73) हासिल कर आईएएस (IAS) बनने का सपना पूरा किया।IPS बड़े भाई से मिली प्रेरणा पल्लवी मिश्रा का जन्म भोपाल में हुआ और वहीं से उनकी शुरुआती पढ़ाई पूरी हुई। उनकी माता प्रो. डॉ. रेनू मिश्रा एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं, जबकि उनके पिता अजय मिश्रा एक सीनियर एडव...