नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ias laghima tiwari upsc success story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इसे हमारे मुल्क के सबसे कड़े और चुनौतीपूर्ण इम्तिहानों में शुमार किया जाता है। हर साल देश भर से लाखों नौजवान आईएएस और आईपीएस बनने का ख्वाब अपनी आंखों में सजाए इस परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं और दिन रात एक कर देते हैं। लेकिन कामयाबी का सेहरा उन चंद ही लोगों के सिर बंधता है, जिनकी लगन सच्ची होती है। इस परीक्षा को पास करने का सबसे अचूक मंत्र सिर्फ और सिर्फ पक्का इरादा और लगातार की गई कड़ी मेहनत है। अगर आपका हौसला बुलंद हो, तो रास्ते की हर अड़चन छोटी लगने लगती है। बिल्कुल इसी बात को सच कर दिखाया है राजस्थान के अलवर की रहने वाली लघिमा तिवारी ने। लघिमा ने बिना किसी कोचिंग के, अपने...