कन्नौज, जुलाई 18 -- छिबरामऊ। आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर की मेधावी छात्रा प्राची ने बिना किसी कोचिंग के नीट-यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया में 9351वीं रैंक तथा जनरल कैटेगरी में 1022वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। प्राची वर्ष 25 की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की जिला टॉपर भी रह चुकी हैं। उनकी सफलता पर प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने मिठाई खिलाकर एवं प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संस्थापक मनोज दीक्षित, चेयरमैन मिलन दीक्षित, डायरेक्टर सच्ची दीक्षित सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए इसे परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- नीट-यूजी 2026 में जिले के होनहारों ने लहराया सफलता का परचम यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया...