बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में एक दबंग ने पुलिस को साथ लेकर रियाहशी मकान बुल्डोजर से गिरवा दिया। जबकि किसी तरह का कोर्ट आदेश भी नहीं दिखाया। पीड़ित ने डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।गायत्री नगर मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह 26 वर्ष से अपने की ओर से खरीदे गए मकान में रह रहा है। छह मार्च को शाम मोहल्ले का राजेश गुप्ता आठ पुलिस कर्मियों के साथ घर आया और खाली करने का दबाव बनाया। विरोध करने के बावजूद उसने ताला लगा दिया। कहा कि कोर्ट का आदेश है। जबकि इस आदेश को दिखाया नहीं। पीड़ित ने कहा कि मकान कहीं किसी कोर्ट में कोई वाद नहीं चल रहा है। उसे न आज तक किसी न्यायालय से नोटिस मिली। दूसरे दिन पुलिस के साथ बुल्डोजर लेकर आया और पूरा मकान गिरा दिया। पत्नी व बच्चे गिड़िगड़ाते रहे, पर एक नहीं सुनी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.