बिना कॉल या ओटीपी पूछे खाते से हजारों रुपये उड़ाए
रामपुर, अप्रैल 27 -- शाहबाद। युवक के खाते से साइबर ठगों ने सत्तरह हजार से अधिक की रकम उड़ा ली। हैरानी की बात यह है कि उसके पास न तो कोई ओटीपी आई और न ही कोई फोन कॉल। सीधे पैसे कटने का मैसेज बैंक से आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव करैथी निवासी सुमित शंखधार ने बताया कि सोमवार शाम उसके पास बैंक से पांच हजार रुपये आहरण का मैसेज आया, जिसे देखकर वह चौंक गया। उसने गूगल पे पर पहुंचकर हिस्ट्री चेक की तो वहां पहले से ही 12 हजार सात सौ रुपये और कटे हुए थे। इसमें पांच हजार रुपये ब्लिंकिट एप पर खर्च किए गए। जबकि शाहबाद में इसकी सर्विस नहीं है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.