देवघर, मार्च 20 -- देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के पदनबेहरा गांव निवासी सूरजमानी मुर्मू ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ 44 हजार रुपए की अवैध निकासी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बिना कॉल, ओटीपी या जानकारी साझा किए उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए। दिए गए आवेदन में सूरजमानी मुर्मू ने बताया कि वह गृहिणी हैं। पति बाहर मजदूरी करते हैं। घर निर्माण के लिए पति हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर बैंक खाते में भेजते थे। उसी बचत को जोड़कर परिवार घर बनाने की योजना बना रहा था। अचानक खाते से 44 हजार रुपए की निकासी ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। पीड़िता के अनुसार, पूरी घटनाक्रम के दौरान न तो किसी प्रकार का फोन कॉल आया और न ही कोई ओटीपी प्राप्त हुआ। उन्होंने किसी को भी बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। बावजूद खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.