नई दिल्ली, जून 8 -- दुनिया की सबसे बड़ी कैंसर कॉन्फ्रेंस, अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी (ASCO) 2026 में पेश किए गए नए रिसर्च के मुताबिक अब कैंसर के इलाज में कई आसान चीजें आ रही है। इस मीटिंग में वैज्ञानियों और ऑन्कोलॉजिस्ट ने ऐसी दवाओं और इलाज के तरीकों को शेयर किया, जिससे कैंसर के कुछ मरीजों का इलाज बिना कीमोथेरेपी और सर्जरी के भी किया जा सकेगा। इस मीटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा जीआरडब्ल्यूडी-5769 (GRWD5769) नाम की दवाई की रही, जो कैंसर सेल्स को फैलने से रोकनेमे मदद करती है। इसी सेल की वजह से शरीर में ट्यूमर या कैंसर फैलता है और हमारे इम्यून सिस्टम पर असर डालता है।रिसर्च में क्या मिला अभी तक की गई रिसर्च के अनुसार, क्लिनिकल ट्रायल में जब ये दवाई दी गई तो गर्भाशय, मूत्राशय, फेफड़े, लीवर, आंत और सिर-गर्दन समेत करीब 6 तरह के कैंसर के ...