दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की। जन सुनवाई शुरू करने के पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यह महिलाओं को न्याय दिलाने में बड़ा कदम हो सकता है। जनसुनवाई के दौरान बिना डरे अपनी बातों को सामने रखें, निश्चित रूप से न्याय दिलाई जाएगी। कहा हम स्वंय चलकर आपके जिला में आए हैं। बिना किसी हिचक के अपनी बातों को कमीशन के सामने रखें। आज की जनसुनवाई की सबसे खुबसूरती यह है कि हमारे साथ पूरा प्रशासन यहां आए हुए हैं। सभी विभाग के संबंधित अधिकारी व हमारी पूरी व्यवस्था यहां हैं। पूरी व्यवस्था आपके लिए है, आपकी सुरक्षा व सम्मान के लिए यहां पर है और इ...