जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जिले में वित्तीय अनुशासन को लेकर प्रत्येक स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इस क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) के साथ वर्चुअल बैठक कर सख्त निर्देश दिया कि बिना किसी जल्दबाजी के विपत्रों की गहन जांच के बाद ही कोषागार भेजें। उपायुक्त ने कहा कि गत वित्तीय वर्षों के स्थापना मद से हुई राशि निकासी की भी जांच करें और प्रमाण पत्र दें कि झारखंड कोषागार संहिता का अनुपालन किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी डीडीओ बिल के प्रत्येक पन्ने पर हस्ताक्षर करें। केवल ट्रेजरी मैसेंजर के माध्यम से ही बिल जमा होंगे। यह भी पढ़ें- वेतन और मानदेय भुगतान में विशेष सतर्कता बरतें : डीसी उन्होंने पे ग्रेड लेवल के आधार पर बिल तैयार करने का निर्देश वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी...