नई दिल्ली, फरवरी 19 -- रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का इंतजार सभी को है। कई बार टेस्टिंग के दौरान की फोटोज भी सामने आ चुकी है। साथ ही, कंपनी भी इसे शोकेस कर चुकी है। अब लग रहा है कि ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अब प्रोडक्शन के करीब आती दिख रही है। आने वाली फ्लाइंग फ्ली (FF C6) को अब चेन्नई में बिना किसी कवर के टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जिससे अब तक की सबसे साफ झलक मिलती है कि भारत के लिए ब्रांड की पहली EV क्या हो सकती है। साथ ही, ये नई झलक इस बात का इशारा है कि लॉन्च की तैयारियां एडवांस स्टेज में हैं। FF C6 इलेक्ट्रिक क्रूजर को सबसे पहले पिछले साल EICMA में दिखाया गया था। इसके CY2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। पूरे भारत में कई प्रोटोटाइप की रोड टेस्टिंग हो रही है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.