रिषिकेष, मार्च 27 -- परिवहन विभाग की ओर से बिना किराया बढ़ाए पांच प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स बढ़ोत्तरी किए जाने पर यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को वापस लेने या फिर किराया बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को देहरादून में यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ ने परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने बिना किराया बढ़ाये पांच प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी है, जिससे सभी परिवहन व्यवसायियों में रोष व्याप्त है। बिना किराया वृद्धि किए पांच प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स बढ़ाया जाना परिवहन व्यवसायियों के हित में नहीं है। परिवहन व्यवसायी बढ़े कर का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यात्राकाल के दौरान ऋषिकेश स्थित एआरटीओ कार्यालय में फीटनेस की व्यवस्था की जाए, ताकि वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.