बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा क्षेत्र पंचायत में विकास कार्य के नाम पर बिना कार्य कराए ही लाखों रुपये के भुगतान का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी से की है। इस मामले की पंचायती राज प्रमुख सचिव ने भी संज्ञान लिया है। डीपीआरओ ने काम रुकवा दिया है। बिसंडा ब्लाक के रवीकरन सिंह ने प्रभारी मंत्री को पत्र देकर बताया कि बताया कि ग्राम पंचायत लौलीटीकामऊ में मेन रोड से विनोद से प्लाट की ओर सीसी रोड का निर्माण कार्य, ग्राम गड़ांव के उसरीपुरवा में सर्विस रोड से विालय की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत लौलीटीकामऊ में राधाकृष्ण मंदिर में गेट व नवाब सिंह के घर से राधाकृष्ण मंदिर की ओर सीसी रोड का निर्माण कार्य, ग्राम कैरी में रामस्वरूप के मकान से एमए की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य के फर्जी भुगता...