कुशीनगर, मार्च 28 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में निमार्ण कार्य कराए बिना संबंधित फर्म व श्रमिकों को लाखों रुपये का भुगतान करने के मामले में बीडीओ प्रह्लाद सिंह ने सचिव व प्रधान को नोटिस थमा भुगतान के सापेक्ष प्राक्कलन, मापांकन एवं साक्ष्य पोषित व्यय प्रमाण सहित अद्याविक प्रत्रावली उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में पंचम राज्य वित्त एवं 15 वें केन्द्रीय वित्त आयोग से नाली निर्माण, इंटरलाकिंग एवं सीसी निर्माण के लिए 2025 में धन अवमुक्त हुआ था। अधूरे कार्य के बाद भी सचिव व प्रधान द्वारा संबंधित फर्म व श्रमिकों को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। जब यह बात सामने आई तो खड्डा बीडीओ प्रह्लाद सिंह ने 24 मार्च को शिवपुर में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जहां प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.