बस्ती, मार्च 29 -- विक्रमजोत। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमजोत में शौचालय मरम्मत, सोख्ता निर्माण व इंडिया मार्क नल रिबोर का बिना कार्य कराए लगभग डेढ़ लाख भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। इस ग्राम पंचायत के आधा दर्जन स्थानीय लोगों ने सीएम, डीएम व सीडीओ को शिकायत पत्र भेजकर जांच कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फरवरी माह में सामुदायिक शौचालय मरम्मत व कायाकल्प कार्य, इंडिया मार्का नल का रिबोर व मरम्मत और सोख्ता निर्माण कार्य पर भुगतान करा लिया गया है। जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया। ग्रामीणों के शिकायत के बाद जिम्मेदारो ने केवल सामुदायिक शौचालय की रंगाई-पुताई कार्य शुरू कर दिया गया है। बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, नियमानुसार कार्य पूर्ण होने पर भुगतान की व्यवस्था है। मामले की जा...