कौशाम्बी, जुलाई 20 -- नेवादा ब्लॉक के कोटिया ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना (वीबी जी रामजी) में खुलेआम लूट मची हुई है। आरोप है कि बगैर काम कराए ग्रामसभा में फर्जी फोटो लगाकर मनरेगा मजदूरों के नाम से पैसा निकाला जा रहा है। सीडीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोटिया निवासी विजय पाल ने सोमवार को सीडीओ को शिकायत पत्र सौंपा है। सौंपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में विकास योजनाओं में लूट मची हुई है। उनका कहना है कि मनरेगा (वीबी जी रामजी) योजना में जमकर धांधली हो रही है। योजना के अंतर्गत बगैर काम कराए ही मजदूरों के नाम से फर्जी फोटो लगाकर पैसा निकाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग पिछले कई दिनों से मनरेगा योजना के तहत कच्चा कार्य चल रहा है। इसमें कोलोन...