गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। साथ ही उनकी समस्याओं के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। उक्त जनसुनवाई में धुरकी प्रखंड के धोबनी गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत समिति की योजना से संबंधित कार्य में बिना काम किए ही राशि की अवैध निकासी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के कदवा गांव में पंचायत समिति की योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य जैसे कि चबूतरा निर्माण व गार्डवॉल का निर्माण सहित अन्य कार्य बिना निर्माण किए ही राशि की निकासी अवैध तरीके से कर ली गई है। पंचायत समिति योजना के सभी कार्य को जिला परिषद के योजना अंतर्गत कार्यों को दिखाते हुए पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.