नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- भारतीय ऑडियो कंपनी Noise ने IFA Berlin 2026 में अपने प्रीमियम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Master Buds Open पेश किए हैं। नए ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इनमें मिलने वाली Sound by Bose Technology है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट प्रीमियम ऑडियो और आसपास की आवाजों से जुड़े रहने के एक्सपीरियंस को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है। Master Buds Open के साथ Noise ने पहली बार अपने Master Series को ओपन-ईयर ऑडियो कैटेगरी में शामिल किया है। Master Buds Open ट्रेडिशनल इन-ईयर TWS ईयरबड्स से अलग हैं। इनमें open-ear और ergonomic clip-on डिजाइन दिया गया है, जिससे ईयरबड्स कान के अंदर पूरी तरह सील नहीं होते। इसका फायदा यह है कि यूजर म्यूजिक या दूसरे ऑडियो कंटेंट को सुनते हुए आसपास की आवाजों से भी जुड़ा रह सकता है। यह ...